पंजाब की राजनीति में आज बड़ी घटना सामने आई है। शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत को उस समय बड़ा झटका लगा, जब वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह अयाली ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया।

मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा है कि 2 दिसंबर के हुक्मनामा साहिब का पालन न करने, अपनी नैतिक ताकत खोने और पंथिक एकता टूटने की वजह से मैं शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के सभी पदों और कोऑर्डिनेशन कमेटी के कन्वीनर के पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

उन्होंने कहा है कि भविष्य में मैं कभी भी BJP, बादल दल, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का हिस्सा नहीं बनूंगा।

मैं पंजाब,पंजाबी और देश की तरक्की के लिए पंथिक धड़े के साथ मिलकर काम करूंगा।

उन्होने  कहा कि आने वाले समय में सिख बुद्धिजीवियों और समूचे पंथ की भावनाओं के अनुसार जो भी फैसला होगा हम पंथ की चढ़दी कला के लिए काम करेंगे।

Related Posts