पूर्व मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल आज 5 मई को अपना 72 वां जन्मदिन मना रहें है। मनोहर लाल उन भारतीय राजनेताओं में शामिल है जिन्होने शादी नही की है। आज उनका जन्मदिन पूरे हर्षोउल्लास से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह से मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के साथ कई बड़े नेताओं ने उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। PM  मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं ।

PM मोदी ने दी बधाई

PM मोदी ने एक्स पर अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट किया,” केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शहरी बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र को बेहतर बनाने से जुड़ी अनेक पहलों में वे सबसे आगे हैं। ये दोनों ही क्षेत्र हमारी विकास यात्रा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

इसके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- हरियाणा में परिवर्तन और विकास की मजबूत नींव रखने वाले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, हम सभी के प्रेरणास्रोत, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हवन समारोह तथा रक्तदान शिविर में भाग लिया।

 

 

Related Posts