भगवंत मान सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर पंजाब में 10-दिवसीय राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान की घोषणा की है। पंजाब सरकार के इस अभियान में लगभग हजारों  रैलियां, जनसभाएं और नुक्कड़ बैठके होगी। जिसमें 16 हजार रैलियां आयोजित की जाएंगी। पंजाब सरकार के 4 साल पूरे होने पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अमन अरोड़ा ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होने कहा कि इसमें आप मंत्री, विधायक, स्थानिय निकाय के प्रतिनिधि औऱ पार्टी कार्य़कर्ता हिस्सा लेगे और इस दौरान वह हर गांव और घर तक पहुंचेंगे ।

इसके साथ ही अमन अरोड़ा ने दावा किया कि सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान पारदर्शी तरीक से सरकार चलाई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में बड़े सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि 65,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी गई हैं और लगभग 1,000 आम आदमी क्लीनिक बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 881 पहले से ही चालू हैं

 इसके साथ ही  अमन अरोरा ने दावा किया कि केंद्र द्वारा ग्रामीण विकास निधि में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि रोके रखने के बावजूद , पंजाब में 40,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण हो रहा है। 

पंजाब सरकार ने लोगो की सुविधायों को ध्यान में रखते हुए  300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और प्रति परिवार 10 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य कवर जैसी अहम योजनाएं लागू की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी अपने प्रदर्शन के आधार पर जनता का समर्थन मांगेगी।

Related Posts