हरियाणा सरकार ने 26 मार्च को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 63 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियां कीं। इस बदलाव में वरिष्ठ अधिकारियों को अहम विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और प्रभावशीलता लाने का प्रयास किया गया है।

प्रमुख नियुक्तियों में अमित कुमार अग्रवाल को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का सदस्य सचिव, गीता भारती को हिसार मंडल आयुक्त और रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम मंडल आयुक्त बनाया गया है। वहीं सतबीर सिंह को फायर सर्विसेज निदेशक और आयुष्मान भारत प्राधिकरण का CEO नियुक्त किया गया है।

युवा IAS अधिकारियों को जिला स्तर पर अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं, जैसे ADC, SDO और DMC के पद। इसके अलावा 42 HCS अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं, जिनमें कई को नगर निगम, जिला परिषद और प्रशासनिक विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार का उद्देश्य प्रशासन को अधिक गतिशील और जवाबदेह बनाना

प्रतीक हुड्डा (HCS, 2020) को एचएसवीपी पानीपत में एस्टेट ऑफिसर और भूमि अधिग्रहण अधिकारी, अमित (HCS, 2020) को खरखौदा में एसडीओ (सिविल) ,रमित यादव (HCS, 2020) को उचाना कलां में एसडीओ (सिविल) ,सुभाष चंदर-II (HCS, 2020) को हिसार में जिला परिषद और डीआरडीए के सीईओ के रूप में ,अमन कुमार (HCS, 2020) को थानेसर में एसडीओ (सिविल) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

नसीब कुमार (HCS, 2020) को सामाजिक न्याय विभाग में संयुक्त निदेशक, गुलजार मलिक (HCS, 2020) को जींद शुगर मिल्स का प्रबंध निदेशक , अनमोल (HCS, 2020) को गोहाना में एसडीओ (सिविल) , देवेंद्र शर्मा (HCS 2020), जो पहले पानीपत में एचएसवीपी में एस्टेट ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे, को करनाल में सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) नियुक्त किया गया है। कुंवर आदित्य विक्रम (HCS 2023) को नूंह में सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) , रमन गुप्ता (HCS 2023) को इंद्री में एसडीओ (सिविल) , सिमरन (HCS 2023) को सोनीपत का सिटी मजिस्ट्रेट,ऋतु बंसिवाल (HCS 2023) को झज्जर की सिटी मजिस्ट्रेट, पुनीत (HCS 2023) को मानेसर नगर निगम में जॉइंट कमिश्नर तथा हिमांशु चौहान (HCS 2023) को हांसी का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एक नव सृजित पद के विरुद्ध की गई है।

Related Posts