इंडिगो के बड़े फ्लाइट संकट के बाद DGCA ने स/ख्त कार्रवाई करते हुए एक्शन मोड़ पर आ गई है। एयरलाइंस सेफ्टी रेगुलेटर नागर विमानन निदेशालय (DGCA) ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी Indigo पर बड़ी कार्रवाई की है, डीजीसीए ने इंडिगो संकट के बीच 4 फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर्स (FOI) को सस्पेंड कर दिया है. ये एयरलाइन सेफ्टी, पायलट ट्रेनिंग और ऑपरेशनल कंप्लायंस की निगरानी के लिए जिम्मेदार थे. इस बीच, इंडिगो ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी को SEBI से जांच के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है. इसी बीच DGCA ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को लगातार दो दिनों तक पेश होने के लिए बुलाया है।
पीटर एल्बर्स आज फिर तलब
बता दें कि इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) पीटर एल्बर्स और मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) इसिड्रे पोरक्वेरास शुक्रवार को दोपहर 2 बजे डीजीसीए की जांच समिति के समक्ष फिर से पेश होंगे. DGCA ने संक/टग्रस्त इंडिगो की जांच गुरुवार को तेज कर दी. उसने परिचालन की निगरानी के लिए विमानन कंपनी के मुख्यालय में अधिकारियों की तैनाती की और एक जांच समिति ने सीईओ पीटर एल्बर्स से पूछताछ की.
Oversight Committee आज भी इंडिगो HQ और एयरपोर्ट ऑपरेशंस पर नजर रखेगी और शाम 7 बजे रिपोर्ट देगी. संसदीय समिति ने इंडिगो समेत सभी स्टेकहोल्डर्स को 17 दिसम्बर को तलब किया.
पिछले हफ्ते DGCA ने राहुल भाटिया के कंट्रोल वाली घरेलू एयरलाइन में बड़े पैमाने पर ऑपरेशनल दिक्क/तों की असली वजहों का पता लगाने के लिए जॉइंट डायरेक्टर जनरल संजय ब्रह्मणे, डिप्टी डायरेक्टर जनरल अमित गुप्ता, सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर कपिल मांगलिक और लोकेश रामपाल वाला चार मेंबर का पैनल बनाया था। एल्बर्स को गुरुवार को DGCA ने बुलाया था। इसके साथ ही एविएशन रेगुलेटर के बुधवार को जारी एक आदेश के मुताबिक, DGCA ऑफिस के दो अधिकारी एक सीनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर और एक डिप्टी डायरेक्टर इंडिगो के कॉर्पोरेट ऑफिस में तैनात होंगे। वे सिविल एविएशन की जरूरतों के हिसाब से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसलेशन, रिफंड, ऑन-टाइम परफॉर्मेंस, पैसेंजर कंपनसेशन और बैगेज रिफंड पर नजर रखेंगे।


