चंडीगढ़। सेक्टर-38 स्थित शाहपुर कॉलोनी में आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवा/ई करते हुए करीब 500 झोपड़ियों पर पीला पंजा चला दिया। प्रशासन का कहना है कि इन अवैध कब्जों को लेकर प्रभावित लोगों को लगभग एक माह पहले नोटिस जारी किया गया था।
नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद मंगलवार को पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माण हटाए गए। इस कार्रवाई से कॉलोनी में हड़/कंप मच गया और कई परिवारों को भारी नुक/सान झेलना पड़ा।
अधिकारियों का कहना है कि यह कदम शहर को अवैध क/ब्जों से मुक्त करने और साफ-सुथरा रखने की मुहिम के तहत उठाया गया है। वहीं, प्रभावित लोगों ने प्रशासन से पुनर्वास की मांग की


