PM मोदी ने देशवासियों को सोना ना खरीदने की अपील की है। इससे भारत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा।
मीडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच की सोने की कम खरीदारी से अरबों डॉलर की विदेशी मुद्रा से बचा सकता है इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आयात पर निर्भरता भी कम होगी। वही अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी की बातो का समर्थन किया है उन्होने कहा पीएम मोदी ने देशवासियों से दूरजर्शी और जिम्मेदार अपील की है।
उन्होने कहा कि पेट्रोल डीजल का सीमित उपयोग, वर्क फ्रॉम होम को बढावा और रासायनिक खाद की जगह प्राकृतिक खेती को अपनाने जैसे कदम भारत को आत्मनिर्भर बनाने और मजबूत करने की दिशा में अहम साबित होगे।PMमोदी ने कहा अगर भारतीय एक साल के लिए सोने की भारी खरीदारी को रोक देते है इसे टाल देते है तो इसस् विदेशी करेंसी का यूज देश के बुनियादी ढांचे को विकसित करने में किया जा सकेगा। इससे रुपये को मजबूती मिलेगी। CAD को कम करने में मदद करेगा
सोने का आयात कम होने से अमेरिकी डॉलर की मांग भी घट सकती है. साथ ही, देश का पैसा विदेश जाने के बजाय भारत के भीतर निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाओं में ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकेगा और भारत अपनी अर्थव्यवस्था पर नियंत्रण बना कर रख सकता है। इसके साथ ही पीएम ने वर्क फॉर होम, कार पूल, मेट्रो के इस्तेमाल ,ऑनलाइन मिटिंग की बात की ।


