चंडीगढ़ 18 मई- ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार ने एक बार फिर मिसाल कायम की है। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय मंत्री  कृष्ण कुमार बेदी ने आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के ‘तेल बचाओ, देश बचाओ’ आह्वान् के समर्थन में साइकिल से हरियाणा सिविल सचिवालय पहुंचे।

 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सुबह चण्डीगढ स्थित  निज आवास से साइकिल चलाकर सचिवालय पहुंचे और मंत्रीमण्डल की बैठक में भाग लिया। उन्होंने जाने के लिये भी साइकिल का प्रयोग किया।

कृष्ण कुमार  बेदी ने कहा  कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर और ऊर्जा-सुरक्षित बनाने का जो संकल्प लिया है, उसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। एक दिन साइकिल चलाकर हम न केवल ईंधन की बचत कर सकते हैं, बल्कि वायु प्रदूषण कम करके आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण भी प्रदान  कर सकते हैं। उनका यह प्रयास सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि हरियाणा के युवाओं और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देना है। उनका कहना है कि छोटे-छोटे कदम से ही बड़े बदलाव की नींव बनते हैं।

सचिवालय में पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंत्री के इस कदम की सराहना की और उन्होंने भी साइकिल से कार्यालय आने का संकल्प लिया। हरियाणा सरकार ने ऊर्जा संरक्षण, सौर ऊर्जा और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए पहले से ही अनेक योजनाएं चला रही है। उनका यह कदम उसी दिशा में एक जन-अभियान के रूप में देखा जा रहा है।

Related Posts