प्यार साजिश और हत्या का भयानक मामला पुणे के केतन अग्रवाल के हत्याकांड को लेकर उनके पिता विशाल अग्रवाल ने पुणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की

महाराष्ट्र के लोनावला ग्रामीण इलाके में केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने के साथ-साथ सीनियर एडवोकेट उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग भी तत्काल स्वीकार कर ली.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ऑफिस से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया, “लोनावला के ग्रामीण इलाके में केतन अग्रवाल की दुखद हत्या के मामले में  केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने आज पुणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की. हम यह पक्का करने के ..करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि इस मामले में दोषियों को सबसे कड़ी सज़ा मिले. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें भरोसा दिलाया कि परिवार को न्याय दिलानने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी

बतादें 26 साल के केतन अग्रवाल की शादी सिया गोयल से तय हो गई थी उनकी सगाई हो चुकी थी लेकिन 18 जून को केतन की लोहागढ़ किले पर ट्रैकिंग के दौरान खाई में गिरने से मौ/त हो गई थी शुरुआत में इसे हादसा माना जा रहा था लेकिन पुलिस जांच में यह ह/त्या की साजिश साबित हुई । केतन की ह/त्या किसी और ने नही बल्कि उसकी होने वाली पत्नी यानि सिया ने ही अपने मंगेतर की ह/त्या कर दी ।

Related Posts