पाकिस्तान में फंसी पंजाब के कपूरथला जिले की सरबजीत कौर का भारत लौटना एक बार फिर अटक गया है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने उनके लिए जरूरी विशेष यात्रा परमिट रोक दिया है, जिसके कारण उन्हें लाहौर के दारुल अमान शेल्टर होम में कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रांसफर कर दिया गया है।

हांलाकि पहले खबर आई थी कि सरबजीत को अटारी-वाघा बार्डर के रास्ते भारत भेजा जाना था, लेकिन अंतिम समय पर अनुमति रोक दी गई। वही अब पंजाब प्रांत के गृह विभाग ने पुष्टि की है कि जब तक आवश्यक परमिट जारी नहीं होता, तब तक सरबजीत को दारुल अमान में ही रखा जाएगा। अधिकारियों का कहना है किअगले सप्ताह परमिट  जारी होने की संभावना है।

सरबजीत कौर पिछले साल 4 नवंबर को भारत से सिख तीर्थयात्रियों के एक जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थीं। तय कार्यक्रम के अनुसार उन्हें भारत लौटना था, लेकिन उन्होंने वापस आने के बजाय पाकिस्तान में ही रहने का फैसला किया। इसी दौरान उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया और शेखूपुरा निवासी नासिर हुसैन से अपनी मर्जी से शादी कर ली।

Related Posts