देशभर के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल के महीनें में गर्मी ने अपना प्रकोप देिखा दिया है।सुबह से झुलसाने लगी धूप ने 40 डिग्री पारा पार कर दिया है। सुबह की तेज धूप दोपहर के समय और भी तेज हो जाती है वही गर्मी चंडीगढ़ और पंजाब के लोगों का भी जीना दुश्वार की हुई है और आगे के दिनों में और भी कहर बरसाएगी . मौसम विभाग की ओर से हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है. कई स्थानों पर दिन और रात गर्मी रहेगी.
पंजाब-चंडीगढ़ में आज का मौसम तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्म और सूखा रहेगा.वही राज्य के कई इलाकों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार जाने का अनुमान है. पंजाब में 20 अप्रैल यानी सोमवार को सुबह से ही तापमान में बढ़ोतरी हो गई है जिससे तेज धूप और तपिश का सामना करना पड़ेगा. दोपहर के तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी होगी.
स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है और हीट स्ट्रोक से बचने की सलाह जारी कर दी गई है।
पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार सुबह 8 बजे तापमान 29 डिग्री के करीब है. राज्य में अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक जाने की उम्मीद है. इसके अलावा मंगलवार (21 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक जाने का अनुमान है। लोगो को खास ख्याल रखने की सलाह दी जा रही है
वही तेज गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है. इसके लिए अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट की व्यवस्था की गई है. इस बीच लोगों को सलाह भी दी जा रही है. उल्टी या दस्त किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर इलाज करवाने के निर्देश दिए हैं.
.


