झोटा ह/त्याकांड की जांच के बीच मानसा से बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम अब विपिन कुमार के घर पहुंची है और मामले से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि विपिन कुमार वह व्यक्ति है, जो अश्विनी कुमार को अपने साथ लेकर गया था। इसी सिलसिले में CBI की टीम उसके घर पहुंची है। हालांकि, इस कार्रवाई और विपिन कुमार की भूमिका को लेकर अभी तक CBI की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पहले भी बाजार में पहुंची थी CBI की टीम
बता दें कि इससे पहले CBI की टीम ने मानसा के बाजार में कुछ लोगों, दुकानदारों और प्रविंदर सिंह झोटा की टीम के सदस्यों से मुलाकात की थी। इस दौरान मामले से जुड़े कुछ सबूत जुटाने की जानकारी भी सामने आई थी।
इसके अलावा, जिस दुकान को लोगों द्वारा गिराए जाने की बात सामने आई थी, वहां पहुंचकर भी जांच टीम ने सबूत एकत्र किए थे।
CBI जांच पर टिकी सभी की निगाहें
प्रविंदर सिंह झोटा ह/त्या/कांड में CBI की जांच के बीच अब विपिन कुमार के घर टीम के पहुंचने की खबर सामने आई है। फिलहाल, जांच से जुड़े विस्तृत तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। आने वाले दिनों में जांच के दौरान क्या नए तथ्य सामने आते हैं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।


