देश और दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में जाने जाने वाली JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की की ओर से रिजल्ट जारी किया गया है.जिसके बाद लाखों होनहार छात्रों के चेहरे खुशी से खिल गए। IIT दिल्ली जोन  का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला । जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बिहार के लाल शुभम कुमार ने टॉप करके इतिहास रच दिया है।

बिहार के गया जिले के रहने वाले शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए  ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1)  हासिल की है।

शुभम को परीक्षा में 360 में से 330 अंक प्राप्त हुए हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होने अपनी लगातार मेहनत को बताया है।  शुभम  कुमार बेहद सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं

शुभम की सफलता पर राजनीतिक और सामाजिक जगत से भी उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  ने सोशल मीडिया पर शुभम की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जिन भी उम्मीदवारों ने इस साल JEE Advanced 2026 की परीक्षा दी है, वो ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.  जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी होने के साथ ही JoSAA काउंसलिंग भी शुरू हो गई है.

Related Posts