आज बुधवार सुबह चंडीगढ़ पीजीआइ में IPS पूरन कुमार का पोस्ट/मार्ट/म हुआ। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। इस पूरी प्रक्रिया में चार घंटे का समय लगा सुसा/इड के नौ दिन बाद बुधवार को IPS पूरन कुमार का अंति/म संस्का/र किया गया। चंडीगढ़ सेक्टर-25 स्थित क्रिमेशन ग्राउंड में उनकी दोनों बेटियों ने उन्हें मुखा/ग्नि दी। परिवार की सहमति के बाद ही उनका अंति/म संस्का/र पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनकी आखिरी यात्रा में कई लोगों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

 

इस मौके पर उनकी पत्नी अमनीत कुमार भी मौजूद थी। बतादें पूरन कुमार का पूरे सम्मान के साथ अंति/म संस्का/र किया गया। उनके सु/सा/इड के बाद परिवार की मांग थी कि जब तक इस केस में कोई बड़ा एक्शन नहीं होगा तब तक वे अंति/म सं/स्कार नहीं करेंगे।वही पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी और बड़ी संख्या में पुलिस-प्रशासन और सरकार के प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आइपीएस की दोनों बेटियों ने उन्हें मुखा/ग्नि दी। पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत कुमार बेहद भावुक हो गई। परिवार वालों ने उन्हें संभाला।

 

IPS  के अंति/म संस्का/र में मौजूद रहे लोग

 

इस मौके पर आइपीएस की IAS पत्नी अमनीत पी कुमार के साथ कैबिनेट मिनिस्टर कृष्ण लाल पंवार, श्याम सिंह राणा और कृष्ण कुमार बेदी, एसीएस गृह डा. सुमिता मिश्रा, चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, नवनियुक्त डीजीपी ओपी सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अंबाला शहर के कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह, थानेसर के कांग्रेस विधायक एवं पूर्व स्पीकर अशोक अरोड़ा और मुलाना की कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने श्रद्धां/जलि दी।

 

Related Posts