उत्तर भारत सहित देश के बड़े हिस्से में कुदरत का डबल अटैक शुरू हो गया है. एक तरफ हाड़ कंपाने वाली ठंड और दूसरी तरफ ‘अंधा’ कर देने वाला कोहरा.  पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण हरियाणा में भी एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है और प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ-साथ घने कोहरे का दौर शुरू हो चुका है. दरअसल मौसम विभाग ने कोहरे और कोल्ड-डे को लेकर चेतावनी जारी की है. कई जिलों में अलर्ट घोषित किया है

 

जिससे आम जनजीवन के प्रभावित होने की आशंका है. वहीं पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आने की संभावना है,  जिससे दिन का तापमान भी गिरेगा IMD ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. इन राज्यों में बहुत घना कोहरा जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर सकता है.

 

हरियाणा में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में औसतन 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह गिरावट सामान्य मानी जा रही है, लेकिन कई जिलों में तापमान तेजी से नीचे जाने से शीतलहर का असर साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेश में सबसे कम तापमान सोनीपत जिले में 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

10 जिलों में ऑरेंज, 12 में यलो अ/लर्ट जारी

मौसम विभाग ने ठंड को देखते हुए हरियाणा के 10 जिलों में ऑरेंज अ/लर्ट और 12 जिलों में यलो अल/र्ट जारी किया है।

हालांकि आज सुबह कोहरे का असर अपेक्षाकृत कम रहा, जिससे कई जिलों में धूप खिली रही, लेकिन शीतलहर के कारण दिन में भी लोगों को ठंड का अहसास हुआ।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोनीपत जिले में ठंड का असर सबसे अधिक रहा। अंबाला में तापमान 7.9 डिग्री, करनाल और रोहतक में 6.8 डिग्री, फरीदाबाद में 6.6 डिग्री और गुरुग्राम में 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

29 दिसंबर से फिर बदल सकता है मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 29 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

इसके असर से दिसंबर के अंतिम दिनों में हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में आंशिक बादल छाने के साथ धुंध और कोहरे की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

मौसम विभाग की चेता/वनी और सलाह

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और बढ़ने की आशंका जताई है। लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बच्चों और बू़ढों को  इन दिनो विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही प्रशासन ने वाहन चालकों को कोहरे के दौरान हेडलाइट का सही इस्तेमाल करने और धीमी गति से वाहन चलाने की हिदायत दी , ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घ/टना से बचा जा सके।

 

 

Related Posts