हरियाणा की सरकार ने IAS अधिकारी आशिमा बराड़ को प्रदेश के चार प्रमुख बिजली निगमों की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

इनमें हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम शामिल हैं।

इस नियुक्ति का आदेश मुख्य सचिव द्वारा जारी किया गया है और इसे तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

आशिमा बराड़ वर्तमान में राज्य सरकार में आबकारी एवं कराधान विभाग, वित्त विभाग (हरियाणा-2) और ऊर्जा विभाग में आयुक्त एवं सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

उनके नए पदभार संभालने के बाद प्रदेश के बिजली प्रबंधन और वितरण में और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

आशिमा बराड़ हरियाणा कैडर की 2004 बैच की IASअधिकारी हैं।

उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।

उनकी प्रशासनिक दक्षता और अनुभव को देखते हुए यह नियुक्ति राज्य के बिजली क्षेत्रों के सुधार और प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Posts