गृहमंत्री अमित शाह आज पहुंचेंगे चंडीगढ़..पढ़ें ट्रैफिक डायवर्जन एडवाइजरी

केंद्रिय मंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ पहुंच रहे है गृहमंत्री शाह के शुक्रवार और शनिवार को चंडीगढ़ दौरे के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने 19 और 20 दिसंबर 2025 को शहर में विशेष इंतजाम किए हैं।  केंद्रिय मंत्री रात को राज भवन में रुकेंगे औऱ कल सुबह हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होगें। इसके चलते शुक्रवार की रात और शनिवार सुबह 1घंटे के लिए ट्रैफिक  में बदलाव किया गया है। इसको लेकर कुछ प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा और आवाजाही में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है।

19 दिसंबर की रात 9 बजे से 10 बजे तक दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट प्वॉइंट से ट्रिब्यून चौक तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इसी समय पूर्व मार्ग पर ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वॉइट तक और मध्य मार्ग पर ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वॉइंट तक यातायात में बदलाव रहेगा।

 

इसके अलावा मध्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट प्वॉइंट से फन रिपब्लिक लाइट प्वॉइंट (पंचकूला की ओर) तक भी ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक मध्य मार्ग पर फन रिपब्लिक लाइट प्वॉइट से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट तक, पूर्व मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट प्वॉइट से ट्रिब्यून चौक तक और दक्षिण मार्ग पर ट्रिब्यून चौक से एयरपोर्ट लाइट प्वॉइंट तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।

इसके साथ ही चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने वाहन ड्राइवरों स अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान वे ऑप्शनल मार्गों का उपयोग करें