चंडीगढ़, 27 सितंबर 2025: डॉ .बत्रा’ज हेल्थकेयर, दुनिया भर में होम्योपैथिक क्लीनिकों के सबसे बड़े नेटवर्क के साथ भारतीय ग्लोबल लीडर, ने चंडीगढ़ में अपने नए क्लिनिक की घोषणा की है। कंपनी के लिए ये बेहद गर्व के पल हैं। अपनी सिल्वर जुबली के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, यह नया क्लिनिक होम्योपैथी और इनोवेशन में एक्सीलेंस की विरासत के साथ खुला है। यह बालों और त्वचा के लिए एडवांस्ड होम्योपैथिक और इंटरनेशनल एस्थेटिक्स ट्रीटमेंट प्रस्तुत करता है, जो ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के अनुरूप नॉन-इनवेसिव और पेनलेस यानि दर्दरहित सॉल्यूशंसप्रदान करता है।

इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ यूटी के सांसद मनीष तिवारी, डॉ. अक्षय बत्रा, वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. बत्रा’ज हेल्थकेयर और ट्राइकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन (यूके) के पहले भारतीय प्रेसिडेंट, भी उपस्थित थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, होम्योपैथी दुनिया भर में चिकित्सा की दूसरी सबसे बड़ी प्रणाली है, और भारत में 10 करोड़ से ज़्यादा लोग अपनी स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती की ज़रूरतों के लिए इस पर निर्भर हैं। यह अत्याधुनिक ट्रीटमेंट जड़ों में बालों को पुनर्जीवित करने के लिए 10 अरब सेल्स वाले एक शक्तिशाली एक्सोसोम-आधारित फॉर्मूलेशन का उपयोग करता है। केवल 4 सेशंस में साफ फर्क दिखाने वाले परिणाम दिखाने के लिए मेडिकल तौर पर प्रमाणित बदलाव दिखने लगता है। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24

Related Posts