योगी सरकार ने यूपी में होमगार्ड विभाग में भर्ती की आस लगाए बैठे बेरोजगार युवाओं को बड़ा मौका दिया है. यह बीते कई वर्षों में राज्य की सबसे बड़ी होमगार्ड भर्ती मानी जा रही है। योगी सरकार ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण-शहरी इलाकों में कानून-व्यवस्था तंत्र को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 41,424 पदों पर होमगार्ड भर्ती 2025 की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ ने इसका विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर से 17 दिसंबर तक
UPPBPB द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 18 नवंबर 2025 से 17 दिसंबर 2025 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसमें न्यूनतम शैक्षिक योग्यता बारहवीं हैं और आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, इसमें राज्य सरकार के आरक्षण नियमों के हिसाब से अलग-अलग वर्गों में छूट भी है. महिला आरक्षण इस भर्ती में भी है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 17 दिसम्बर 2025 तक चलेगी, दस्तावेज चेक होने के बाद शारीरिक दक्षता के आधार पर चयन होगा.
पहली बार होमगार्ड भर्ती में सभी अवेदकों को विभाग की वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा. ये आगे की भर्तियों में भी काम आएगा. आधार और मोबाइल नम्बर आवदेन करते समय सही से भरना होगा. इसके लिए वेबसाइट पर जाकर OTR पर क्लिक करें और उसके बाद नाम, मोबाइल नम्बर और आधार की डिटेल भरें. रजिस्ट्रेशन के बाद भर्ती के लिए फॉर्म भरना शुरू करें, फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें. फॉम भरते समय विशेष ध्यान दे कोई भी गड़बड़ी नही बर्दाश्त की जाएगी।


