आज 15 नंवबर को हिसार के खरक पूनिया गांव में दादा बाढ़ देव पूनिया जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया रहा है । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूनिया खाप के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर रहें है। यह कार्यक्रम बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया द्वारा आयोजित किया गया है, जिसमें प्रदेशभर और पड़ोसी राजस्थान से भी पुनिया खाप के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहें हैं। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के कई वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, रणबीर गंगवा और कृष्ण बेदी भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजको के अनुसार यह सम्मान पूनिया खाप की एकता और शक्ति का प्रतीक होगा ।
बतादें यह समारोह दादा बाढ़ देव पुनिया बाढ़मेर एवं झांसल गणराज्य के संस्थापक के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी को पुनिया खाप की ओर से विशेष सम्मान दिया जाएगा। समारोह को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और गांव में तैयारियां चरम पर हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन व आयोजन समिति ने सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए है।


