मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत-यूके CETA हरियाणा के उद्योगों के लिए नए व्यापारिक अवसर खोलेगा। इससे टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग क्षेत्र को UK के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी।

मुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम में आयोजित ‘हरियाणा-यूके CETA ट्रेड ब्रिज’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समझौते से युवाओं, किसानों, MSME और स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेश व नई तकनीकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

2027 में होगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

नायब सिंह सैनी ने बताया कि 5 से 7 अप्रैल, 2027 तक ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ का आयोजन किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030-31 तक 5 लाख करोड़ रुपये का नया निवेश आकर्षित करना और 10 लाख से अधिक रोजगार पैदा करना है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने देश की अर्थव्यवस्था में एक ट्रिलियन डॉलर का योगदान देने का लक्ष्य रखा है। सरकार MSME और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियों पर काम कर रही है।

Related Posts