पंचकूला, 8 अप्रैल : हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरों के अतिरिक्त महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क ने एक समीक्षा बैठक में ब्यूरों के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक से अधिक बार आदतन बिजली चोरी करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाना होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यवाही का उद्देश्य समाज में यह कड़ा संदेश देना है कि बिजली चोरी केवल राजस्व की क्षति नहीं है बल्कि एक अपराध है।

इस कड़ी में विशेष कार्यवाही करते हुए हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरों द्वारा धारा 135 विद्युत अधिनियम, 2003 के तहत मुकदमें दर्ज करके इरादतन एवं आदतन बिजली चोरों को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2026 में जनवरी से मार्च तक इस प्रकार के 90 लोंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करके गिरफ्तारी हुई है। इस तरह चिन्हित कर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरों द्वारा पूरे राज्य मे कार्यवाही की जा रही है।

पंचकूला में 1, फरीदाबाद में 13, नूह में 2, गुरूग्राम में 48, रेवाड़ी में 3, फतेहाबाद में 30, जींद में 104, हिसार में 136, सिरसा में 33, झज्झर में 6, चरखी दादरी में 8, रोहतक में 2, सोनीपत में 2, भिवानी में 10 कुल मिलाकर 398 आरोपी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने इस अभियान के लिए थाना प्रबन्धकों एवं अनुसंधान अधिकारियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री कुलदीप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री ताहिर हुसैन विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Posts