हरियाणा ने जीएसटी संग्रह के मामले में चालू वित्त वर्ष के शुरुआती पांच महीनों में देशभर में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। अप्रैल से अगस्त 2026 के दौरान प्रदेश के SGST संग्रह में 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इस अवधि में हरियाणा को 24,662 करोड़ रुपये का SGST राजस्व मिला, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह राशि 19,174 करोड़ रुपये थी। राष्ट्रीय औसत वृद्धि 16 प्रतिशत रही, यानी हरियाणा की वृद्धि इससे काफी अधिक रही।

अगस्त 2026 में भी राज्य का प्रदर्शन मजबूत रहा। इस महीने समायोजन के बाद 4,982 करोड़ रुपये का SGST संग्रह हुआ, जो पिछले साल के 4,119 करोड़ रुपये से 21 प्रतिशत अधिक है। अगस्त में राष्ट्रीय औसत वृद्धि 13 प्रतिशत रही।

हरियाणा में फिलहाल 6.63 लाख जीएसटी करदाता हैं। देश के कुल जीएसटी करदाताओं में राज्य की हिस्सेदारी 4 प्रतिशत से कम है, लेकिन कुल GST संग्रह में हरियाणा का योगदान करीब 7.7 प्रतिशत है।

वहीं, पहले पांच महीनों में वैट/सीएसटी संग्रह 5,768 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 13.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।

Related Posts