हरियाणा  में आज डॉक्टरों की 2 घंटे पेन डाउन हड़ताल को लेकर सरकार अलर्ट हो गई। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (HCMSA) ने अपनी राज्य कार्यकारिणी की हुई ऑनलाइन बैठक में यह फैसला लिया. बतादें इससे पहले डॉक्टरों ने बीते मंगलवार को ओपीडी बंद करने की योजना बनाई थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के कुरुक्षेत्र दौरे के कारण हड़ताल स्थगित कर दी गई थी.

 डॉक्टरों की मुख्य मांगों में

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन राज्य में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों (SMO) की सीधी भर्ती पर तत्काल रोक लगाने और संशोधित सुनिश्चित करियर प्रगति (एसीपी) संरचना जारी करने की मांग कर रही है, जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है, लेकिन वित्त विभाग के पास लंबित है. इसके साथ ही डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान में एक सिविल सर्जन का वेतन भी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर से कम है। डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु को बढ़ाने पर विचार करने की मांग भी इसमें शामिल है।ने

30 नवंबर को एसोसिएशन की बैठक

एचसीएमएसए के प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया  30 नवंबर को एसोसिएशन की बैठक की जाएगी . इस बैठक में मांग पर सरकार के रुख को देखते हुए आगामी रणनीति बनाई जाएगी. इसमें समस्त स्वास्थ्य सेवाओं, आपातकालीन और पोस्टमार्टम सेवाओं को पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है.

सरकार ने दिए निर्देश

मामले को देखते हुए हरियाणा सरकार ने मरीजों की सुविधा के लिए पेन-डाउन स्ट्राइक के बीच स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पुख्ता प्रबंध रखने के निर्देश दिए है. सरकार ने ओपीडी और सभी इमरजेंसी सेवाएं चालू रखने के साफ निर्देश दिए है.

 

Related Posts