Breaking News : चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की अहम कैबिनेट बैठक 24 मार्च को बुलाई गई है।
यह बैठक सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर आयोजित की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा हो सकती है।
इसके साथ ही विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर भी मंत्रिपरिषद की मुहर लगने की संभावना है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में विकास परियोजनाओं, प्रशासनिक फैसलों और जनहित से जुड़े अहम प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।
बैठक के बाद सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी भी साझा की जाएगी।


