Breaking News: हरियाणा में बोर्ड परीक्षा का पेपर वायरल हो गया ।

प्रदेश भऱ में आज गणित की  परीक्षा चल रही है।

परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरु हुई जो दोपहर 3 बजे तक चलेगी।

वही हरियाणा बोर्ड का दसवीं का पेपर  सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ।

अभी स्टूडेंट परीक्षा कक्ष में बैठ कर पेपर दे रहे है।

वही पेपर का फोटो वायरल करके दावा किया जा रहा है इसका एक सेट परिक्षा में आया है।

इस मामले पर शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पवन कुमार ने कहा इस पर जांच चल रही है ।

जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है कि यह पेपर है या नही।

फिलहाल सच्चाई क्या है यह कहना अभी मुश्किल है।

Related Posts