आज,15 जनवरी को दिल्ली में संविधान सदन के ऐतिहासिक परिसर में राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय सम्मेलन CSPOC के 28वें संस्करण का भव्य उद्घाटन किया गया.

इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया.

तीन दिनों तक चलने वाला यह सम्मेलन 14 से 16 जनवरी 2026 के बीच आयोजित किया जा रहा है।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कर रहे हैं.

इसमें कॉमनवेल्थ के 42 देशों से 61 स्पीकर्स और प्रेसाइड़िग ऑफिसर्स शामिल हो रहे है।

सम्मेलन का उद्देश्य लोकतांत्रिक परंपराओं, संसदीय मूल्यों और विधायी संस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत करना है.

इस मौके पर PM मोदी ने भारत के स्टार्टअप से जुड़े लोगों के साथ संवाद भी किया।

उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है

पिछले कुछ सालों में 25 करोड़ लोगो को गरीबी से बाहर निकले है

PM  मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केंट है

दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और दुनिया का तीसरा बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क है।

Related Posts