पंचकूला/कालका 6 मई: राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या डॉक्टर गीता सुखीजा के कुशल नेतृत्व में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की ओर से एमकॉम और बीकॉम के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए एक यादगार विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन समारोह के साथ हुआ।

प्राचार्या डॉक्टर गीता सुखीजा ने विद्यार्थियों को ईमानदारी और अनुशासन का जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं है बल्कि एक ऐसा मंच है जहां से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण होता है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ कौशलों को भी विकसित करना चाहिए। डिजिटल युग में नई तकनीक को अपनाना और समय के साथ खुद को नवीनतम रखना अत्यंत आवश्यक है। जीवन में चाहे हम कितनी भी ऊंचाइयां क्यों न प्राप्त कर ले, हमें अपने संस्कारों और मूल्यों को कभी भी भूलना नहीं चाहिए।

वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र अटवाल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। एम.काम. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी अभिषेक को मिस्टर फेयरवेल और आकांक्षा को मिस फेयरवेल चुना गया। आयुषी को बेस्ट पर्सनैलिटी से सम्मानित किया गया। बीकॉम में से तेजस को मिस्टर फेयरवेल और महक को मिस फेयरवेल चुना गया। यह विदाई समारोह विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय रहा जिसमें खुशी और भावुकता का अनोखा संगम देखने को मिला।

Related Posts