हरियाणा के स्कूलों की मरम्मत अब सुचारु रुप से करने के आदेश हरियाणा सरकार ने जारी कर दिया है इसके लिये माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी जिले के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है, शिक्षा विभाग ने निर्देश देते हुए कहा स्कूल खुलने से पहले खराब स्कूल क्लास को मरम्मत पानी बिजली टॉयलेट की संम्पूर्ण व्यवस्था अच्छे से करें . जिससे स्कूल खुलने के बाद छात्रों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

विभाग ने छोटे-मोटे मरम्मत कार्यों के लिए स्कूलों को 1 लाख रुपए तक खर्च करने की छूट दी है। यह राशि उपलब्ध फंड से खर्च की जा सकेगी। जिन स्कूलों के पास पर्याप्त पैसा नहीं है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर फंड की मांग भेजनी होगी।

शिक्षा विभाग ने केवल आदेश जारी कर जिम्मेदारी खत्म नहीं की है।  बल्कि मुख्यालय स्तर के अधिकारियों को छुट्टियों के दौरान स्कूलों का रैंडम निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

वे मौके पर जाकर देखेंगे कि मरम्मत और सुविधाओं से जुड़े काम वास्तव में हो रहे हैं या नहीं। किसी भी प्रकार की कमी पाएं जाने पर स्कूल के प्रसिंपल और हेडमास्टर पर कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts