दिल्ली में अब त्योहारों पर मिलेगा फ्री सिलेंडर..CM रेखा गुप्ता ने दिया तोहफा

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली वासियों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है. दिल्ली की बीजेपी सरकार इस साल त्योहारों में लोगों को खुशी बांटने की तैयारी कर रही है। सीएम रेखा गुप्ता ने यह ऐलान होली और दिवाली पर गरीबों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने को लेकर किया है.CM ने कैबिनेट मीटिंग में इसको लेकर फैसला लिया गया है.

अब रेखा गुप्ता सरकार के 1 साल पूरे होने पर यह सौगात गरीबों को देने जा रही है. वही बीजेपी ने पहले ही अपने चुनावी घोषणापत्र में ऐलान किया था कि अगर उनकी सरकार दिल्ली में बनती है तो गरीबों को होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा.

 

इस पर CM रेखा गुप्ता ने कहा “दिल्ली के परिवारों को बधाई, एक वादा आज पूरा कर रहे हैं. होली और दिवाली मे मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा. इसको लेकर 242 करोड़ का फंड कैबिनेट में पास कर दिया गया है. अब 853 रुपये गैस सिलेंडर के लिए दिए जाएगे चाहें कोई पाइपलाइन इस्तेमाल ही करने वाला क्यों ना हो।

 

सीएम गुप्ता ने कहा कि ⁠राशन कार्ड होल्डर्स को सिलेंडर का पैसा यानि 853 रूपये ट्रांसफर किए जाएंगे. साथ ही. पाइपलाइन इस्तेमाल करने वालो को भी 853 रुपये भेजे जाएंगे. उन्होंने कहा कि फ्री सिलेंडर के साथ- साथ ⁠इसी तरह सब वादे पूरे किये जाएंगे. सीएम ने कहा कि ये वादा इसी होली पर पूरा किया जाएगा।

CM रेखा गुप्ता के इस वादें से दिल्ली के तकरीबन 17.5 लाख राशनकार्डधारी को इस योजना का लाभ मिलेगा, इससे त्योहारी सीजन में दिल्ली वासियों के जेब पर पड़ने वाला बोझ कुछ कम होगा।