पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया  X पर ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा ”चाहे वे कल बनें या आज, अदालतों का रब राखा है, जहां विज़िटर ही जज बनते हैं…’। इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर ट्वीट

सीएम मान के सोशल मीडिया पर किए गए इस ट्वीट को ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से जोड़कर देखा जा रहा है। ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर ढिल्लों नाभा जेल पहुंचे थे, जहां उन्होंने बिक्रम मजीठिया से मुलाकात की थी। मजीठिया से मुलाकात के बाद उनके खिलाफ लगे आरोपों को “झूठा और निराधार” बताया था जिसके बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी बात की थी । उन्होने विक्रम मजीठिया को जेल भेजे जाने पर औऱ उनसे मुलाकात को लेकर बयान दिया था बिक्रम मजीठिया उनके दोस्त और रिश्तेदार हैं। उन्होंने पूछा कि अगर उनका कोई रिश्तेदार जेल में है, तो क्या उन्हें उनसे नहीं मिलना चाहिए। बिक्रम मजीठिया से ड्रग और इनकम से ज़्यादा संपत्ति के मामले पर सवाल किया, तो डेरा प्रमुख ने कहा कि यह सब गलत है।

मुख्यमंत्री मान के इस पोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने आलोचना की है।

 

 

 

 

Related Posts