शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया नाभा की नई जेल से रिहा होने के बाद विक्रम मजीठिया ने अपने मूछों का ताव देते हुए कार्यकर्ताओँ का अभिवादन किया । उनकी धर्मपत्नी विधायक गनीव कौर समेत सैकड़ो कई कार्यकर्ता में उनके वकील मौजूद रहे। विक्रम सिंह मजीठिया ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह वाहेगुरु की अपार कृपा, लोगों द्वारा की गई अरदास के चलते जेल से बाहर आए हैं इसलिए वह वाहेगुरु और पंजाब के लोगों का धन्यवाद करते हैं

मजीठिया दोपहर करीब ढाई बजे बजे नाभा जेल से बाहर आए. इस दौरान जेल के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे, जिन्होंने उनका स्वागत किया.  नाभा जेल से रिहा होने के बाद विक्रम सिंह मजीठिया ने समर्थकों से बातचीत करने के बाद गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के कई सीनियर नेता पहले ही गुरुद्वारा साहिब पहुंच चुके थे और अपनी तरफ से बिक्रम मजीठिया से मुलाकात की।

 

Related Posts