चंडीगढ़, 29 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से नई दिल्ली हरियाणा भवन में फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ श्री कल्याण कृष्णमूर्ति और चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर श्री रजनीश कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य के साथ फ्लिपकार्ट की साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने  किसानों और एमएसएमई के लिए बाजार तक पहुंच को व्यापक बनाने, कृषि वैल्यू चेन को सशक्त करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्किलिंग और रोजगार के अवसरों को बेहतर बनाने तथा समावेशी आर्थिक विकास को गति देने के लिए तकनीक के उपयोग पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हॉर्टिकल्चर और फ्रेश प्रोड्यूस सोर्सिंग के क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हरियाणा के अधिक से अधिक किसान और प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन तकनीक-सक्षम सप्लाई चेन के माध्यम से व्यापक बाजारों तक अपनी पहुंच बना सकें।

Related Posts