अगर आप थोडी देर चलने के बाद थक जातें हैं सीढियों पर चलने पर थकान आती है तो आप यह मत सोचिए कि आप की उम्र बढ़ रही है । आपकी थकान, सांस फूलना या सीने का भारीपन सिर्फ उम्र का असर नहीं, बल्कि “कोलेस्ट्रॉल” की चेतावनी भी हो सकती है? कोलेस्ट्रॉल एक ऐसा पदार्थ है जिसकी आवश्यकता आपके शरीर को सही ढंग से काम करने के लिए होती है। कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का वसा है जो आपके शऱीर के लिए आवश्यक है, यह आपकी कोशिका झिल्लियों का हिस्सा होता है, जो आपके लिवर को पित्त बनाने में मदद करता है, यह शरीर के लिए ज़रूरी होता है क्योंकि इससे हार्मोन, विटामिन D और पाचन से जुड़ी कुछ ज़रूरी चीज़ें बनती हैं।
कोलेस्ट्रॉल के दो मुख्य प्रकार होते है HDL और LDL
लेकिन रक्त में अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
कोलेस्ट्रॉल के HDL कण “अच्छे” होते हैं क्योंकि वे आपके रक्त से अतिरिक्त LDL को हटा देते हैं। इससे हृदय और रक्त वाहिकाओँ से संबंधित समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
आपके शरीर की सभी कोशिकाओं में कोलेस्ट्रॉल मौजूद होता है।
कोलेस्ट्रॉल के कई महत्वपूर्ण कार्य होते हैं
यह आपके लिवर को भोजन के बाद उसे पचाने में मदद करता है लिवर शरीर की ज़रूरतों के हिसाब से पर्याप्त कोलेस्ट्रॉल बनाता है। वास्तव में, यह शरीर में मौजूद कुल कोलेस्ट्रॉल का लगभग 80% बनाता है। बाकी कोलेस्ट्रॉल खाने से आता है । जैसे फुल फैट डेयरी उत्पाद और लाल मांस या पैकेटबंद मिठाइयाँ और तले हुए खाद्य पदार्थ है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण
सीने में भारीपन या दर्द, बार-बार थकान या कमजोरी, सांस फूलना या सीढ़ी चढ़ने में दिक्कत, हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नता, आंखों के आस-पास पीले धब्बे, हाई ब्लड प्रेशर
कोलेस्ट्रॉल को कम कैसे करें
धूम्रपान पूरी तरह छोड़ें
30 मिनट वॉक या योग करें
फाइबर युक्त आहार लें जैसे-ओट्स, ब्राउन राइस, हरी सब्जियां
हेल्दी ऑयल इस्तेमाल करें-जैसे सरसों का तेल या ऑलिव ऑयल
शक्कर और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें
वजन कंट्रोल रखें और स्ट्रेस कम करें
कोलेस्ट्रॉल के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट करवाएं
दवाओं का सेवन सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही करें।


