मोहाली, 9 फरवरी: पंजाब सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी विशेष आदेशों के तहत डॉ. सुखजिंदर सिंह बाजवा को मुख्य कृषि अधिकारी, एस.ए.एस. नगर के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने 9 फरवरी 2026 से अपना कार्यभार संभाल लिया है।
डॉ. सुखजिंदर सिंह बाजवा ने वर्ष 1993 में खालसा कॉलेज, अमृतसर से कृषि अर्थशास्त्र में एम.एससी. की शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 1996 में उन्होंने कृषि विकास अधिकारी (जिला कैडर) के रूप में राजपुरा, जिला पटियाला में सेवाएं शुरू कीं और वर्ष 2021 तक इस पद पर कार्यरत रहे। वर्ष 2021 में उन्हें कृषि अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया।
अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय, निदेशक कृषि पंजाब तथा ब्लॉक कृषि अधिकारी डेराबस्सी के रूप में भी सेवाएं दीं। पदोन्नति के बाद वर्ष 2025-26 के दौरान उन्होंने उप निदेशक कृषि (एल.सी.पी.पी.) के रूप में कार्य किया।
कार्यभार संभालते हुए डॉ. बाजवा ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, एस.ए.एस. नगर के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की विभिन्न किसान कल्याण योजनाओं का लाभ किसानों तक सुनिश्चित किया जाए तथा उच्च गुणवत्ता वाले कृषि इनपुट्स की आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर डॉ. गुरमेल सिंह, जो कि मुख्य कृषि अधिकारी, एस.ए.एस. नगर से पदोन्नत होकर संयुक्त निदेशक कृषि, पंजाब बने हैं, ने उपस्थित होकर डॉ. सुखजिंदर सिंह बाजवा को मुख्य कृषि अधिकारी नियुक्त होने पर बधाई दी


