केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2026 से कक्षा 10 के लिए दो परीक्षा प्रणाली की सुविधा छात्रों को दिया है।  इन दो परीक्षा प्रणाली में पहली परीक्षा अनिर्वाय रहती है जबकि दूसरी परीक्षा स्टूडेंट्स को दूसरा मौका देती है जिसमें मार्कशीट सुधार के लिए छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहती है। इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के दूसरे संस्करण के लिए लगभग 6.7 लाख कक्षा 10 के छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से अधिकांश छात्र मुख्य परीक्षा से अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं।

6,68,854 छात्रों ने दूसरी परीक्षा को चुना

कुल 6,68,854 छात्रों ने 2026 में दूसरी परीक्षा का विकल्प चुना है। इनमें से 5,25,655 ने सुधार के लिए आवेदन किया है, बोर्ड अंतिम मार्कशीट में दोनों प्रयासों में से सर्वश्रेष्ठ अंक दर्ज करेगा। पहली परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान या भाषाओं में से अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा देकर अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं। अभी हाल ही में बोर्ड 10 का रिज्लट आया है अब बोर्ड ने दूसरी परीक्षा के लिए की डेटशीट भी जारी कर दिया है। दूसरी परीक्षा छात्र 15 मई को दे सकेगें। अब बदलते शिक्षा सिस्टम के वजह से छात्र भी अपने भविष्य के लिए चितिंत है इतने बढ़ी संख्या में छात्रों का दूसरी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन यही दिखाता है की छात्र कोई भी मौका जाने नही देते है।

Related Posts