CM  भगवंत मान ने आज सतौज गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका । उन्होने इसकी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा आज सतौज गुरुद्वारा साहिब में आकर मुझे बहुत सुकून मिला। लोगों का प्यार और सम्मान मेरी जिम्मेदारी और बढ़ा देता है। हम लोगों के काम के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

बतादें CM मान पर एक डॉक्यूमेंट्री बन रही है, जिसकी शूटिंग भी हो रही है. CM मान पर बन रही डॉक्यूमेंट्री में उनके बचपन, उनके संघर्ष और मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचने के सफर को पैतृक गांव की पृष्ठभूमि में दिखाया जा रहा है। CM मान आज सुबह करीब 6.30 बजे अपने पैतृक गांव सतौज पहुंचे, उनके साथ उनकी माता, बहन और अन्य लोग भी मौजूद थे। इस दौरान गांव के लोगों में भारी उत्साह दिखा।

इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल आज गांव में मौजूद रहा , पूरे गांव को प्रशासन ने सील करवा दिया था CM के दौरे के समय बाहरी व्यक्ति या कोई भी वाहन गांव की सीमा में  प्रवेश करने की अनुमति नही थी।

Related Posts