पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर को 31 अक्टूबर तक न्यायिक हि/रासत में भेजा गया है।
वे 14 दिन तक जेल में रहेंगे। उनको 8 लाख रुपये रिश्वत/खोरी के आरोप में CBI ने गुरुवार को चंडीगढ़ में रंगे हाथ पकड़ा था।उनके बिचौलिए कृष्णु को भी गिर/फ्तार किया गया है।
भुल्लर को चंडीगढ़ की CBI विशेष अदालत ने न्यायिक हिरा/सत में भेजा है। मामले की जांच जारी है।
कल रंगे हाथ पकड़े गए थे भुल्लर
मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैब कारोबारी आकाश बत्ता ने CBI को शिकायत की थी
कि DIG भुल्लर ने अपने बिचौलिए कृष्णु के जरिए रि/श्वत और मासिक भुगतान (सेवा-पानी) मांगा है,
जिसे न देने पर फंसाने की ध/मकी दी है। शिकायत मिलने पर जाल बिछाकर CBI ने सेक्टर-21 चंडीगढ़ से DIG को 8 लाख रुपये रि/श्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
छापे/मारी में पंजाब पुलिस को शामिल नहीं किया गया था। भुल्लर मामला दबाने के लिए लगातार घूस ले रहे थे।
सीबीआई कोर्ट में भुल्लर अपने चेहरे को रुमाल से ढ़के हुए थे इस पर जज ने कहा कि अपने चेहरे से रुमाल हटाइए।
भुल्लर के वकील एचएस धनोआ ने कहा कि भुल्लर को करीब 11.30 बजें हिरा/सत में लिया गया था ।
मगर गिरफ्तारी रात 8 बजें डाली। अदालत के अंदर भुल्लर की मेडिसिन को लेकर बताया गया था कि नियमों के अनुसार उन्हें मेडिसिन दी जाएं। इसके बाद कोर्ट ने मेडिसीन देने के लिए कहा है।



