पंचकूला, 18 मई- उपायुक्त सतपाल शर्मा ने लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में आज गांव सूरजपुर में अवैध निर्माण के विरूद्ध कार्रवाही न करने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता को दो दिन में अपना जवाब देने के निर्देश दिए। जवाब न देने पर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।
उपायुक्त लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में आज जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उपायुक्त ने समाधान शिविर में जिलावासियों की 13 समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर बिना विलंब किए समाधान करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने समाधान शिविर में वर्ष 2025व वर्ष 2026 की लंबित और रिओपन शिकायतें के मामलें में संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को वीरवार तक समस्याओं का समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर में जुड़ कर लोगों से फीडबैक लेते है। उपायुक्त ने अधिकारियों को समाधान शिविर में आने वाली सभी समस्याओं का बिना विलंब के जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगराधीश जागृति, एमिनेंट पर्सन जसमेर बंजारा, विपिन लिड्डू, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास एवं पंचायत, आबकारी व कराधान, मत्स्य, वन, महिला बाल विकास, समाज कल्याण, नगर निगम, पुलिस सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


