पंचकूला, 28 अक्टूबर: उपायुक्त  सतपाल शर्मा ने कल रात सेक्टर 20 की मार्किट का औचक निरीक्षण किया और अ/वैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को तुरंत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंचकूला में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दा/श्त नहीं किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि कई दुकानदारों और शोरूम मालिकों द्वारा दुकानों के सामने स्टॉल लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे न केवल यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न होती है बल्कि आमजन को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण हटाया जाए।

 

उन्होंने मार्किट के पार्किंग क्षेत्र में फ़ूड ट्रक लगाकर खाद्य सामग्री बेचने के मामलों पर भी कड़ा संज्ञान लिया और पार्किंग एरिया को तुरंत खाली करने के निर्देश दिए। इसके बाद श्री शर्मा ने मार्किट में स्थित मिठाई और फास्ट फूड की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जानकारी ली और दुकानों की रसोई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि रसोई और दुकानें साफ-सुथरी रखी जाएं तथा प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित की जाए।

 

उन्होंने कहा कि मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट्स और फास्ट फूड शॉप्स में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उपायुक्त ने आमजन से भी अपील की कि वे खाद्य सामग्री खरीदते समय मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें। उल्लेखनीय है कि उपायुक्त  सतपाल शर्मा ने हाल ही में दिवाली से पूर्व सेक्टर 7 और सेक्टर 9 की मार्किटों का भी निरीक्षण किया था तथा दुकानों के सामने से अ/वै/ध अतिक्रमण हटाने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए थे।

Related Posts