पंजाब में लगातार मूसलाधार बारिश से हाहाकार मचा हुआ है कई जिलों  में हालात बद से बदतर हो गयें हैं, पंजाब में पारा सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे गिर गया हैं, वहीं मौसम विभाग ने पंजाब में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया हैं, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर आदि जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही  IMD ने 26 तारीख को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 और 30 तारीख को फिर पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई, आपको बतादें जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण उझ और रावी नदियों तथा बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे पंजाब के पठानकोट जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे कई गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं पठानकोट जिला प्रशासन ने लगातार हो रही भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है।  पठानकोट आने-जाने वाले दोनों रास्ते नेशनल हाईवे और चक्की दरिया पुल बंद हो गया है। चक्की दरिया के तेज बहाव के कारण पुल के नीचे से लगातार मिट्टी खिसक रही है मिट्टी खिसकने के कारण पुल से आवागमन बंद कर दिया गया है। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पठानकोट प्रशासन ने चक्की दरिया पर बने नए पुल को बंद कर दिया है, जिसकी वजह से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही भारी बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं जगह-जगह पानी भरने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का  हाई अलर्ट जारी किया है।  आपको बतादें पंजाब में इन दिनों भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ आ गई.. लगातार बारिश और जलभराव से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है. कई लोगों के घर ढह गए हैं और फसलें भी बर्बाद हो गये है, जिसके वजह लोग बेघर हो गये और किसान मायूस हो गये है, रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24

Related Posts