बुधवार को प्रयागराज में ‘रक्षा त्रिवेणी संगम’ की थीम पर नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 के समापन समारोह में सीएम योगी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होने कहा कि ‘नेशन फर्स्ट’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि हर भारतीय सैनिक के जीवन का संकल्प है.
यह हर नागरिक के लिए भी मार्गदर्शक सिद्धांत होना चाहिए, क्योंकि राष्ट्र सर्वोपरि है और उससे बढ़कर कुछ भी नहीं.
उन्होंने भारतीय स्वदेशी सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया ।
सीएम योगी ने कहा बदलते युग में लड़ाई गो/लियां नहीं, बल्कि डेटा और तकनीक से लड़ी जा रही है.
ऐसे में सुरक्षा उपकरणों का हाईटेक होने के साथ तकनीकी रूप से भी सक्षम होना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि उदारता हमारे संस्कार में है, शांति और क्षमा की भावना भी है, लेकिन कोई हमारी उदारता को विवशता न समझे.


