यूपी के मुख्यमंत्री ने आज मंगलवार को गोरखपुर में जनता दर्शन किया।  इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और जनता को विश्वास देते हुए न्यायोचित समाधान के निर्देश दिये।  मुख्यमंत्री खुद ही आए हुए फरियादियों के कुर्सी तक पहुंचे और उनके समस्याएं लिखे हुए पत्र को लेते हुए अधिकारियों को समास्याओं के समाधान के निर्देश दिये।

कार्यक्रम में CM योगी ने भू माफियाओं और दंबगों को चेतावनी देते हुए कहा यदि कोई इस तरह की हरकत करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को जीरो टॉलरेंस की निति अपनाने का निर्देश दिया।

कई गंभीर बिमारियों से पीड़ित फरियादियों को आश्वासन देते हुए कहा कि कि धन के अभाव में किसी का ईलाज नही रुकेगा। CM ने जनता के साथ आए हुए बच्चों को दुलारते हुए उन्हें चॉकलेट भेंट की ।

CM योगी ने हर बार की तरह जनता दर्शन के दौरान मंदिर के गौशाला भी पहुंचते है और गोवंश को  गुड़ खिलाया और उनकी सेवा कि ।

Related Posts