UP CM  योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान नमाज पढ़ने के मामले को लेकर तीखा बयान दिया है. सीएम ने कहा है कि नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए. प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे.

सीएम ने कहा, “लोग मुझसे पूछते हैं साहब आपके यहां यूपी में क्या सड़कों पर सचमुच नमाज नहीं होती? मैं कहता हूं कतई नहीं होती है. आप जाकर देख लो नहीं होती है. सड़कें चलने के लिए हैं या कोई भी व्यक्ति आकर के चौराहे पर आकर तमाशा बना देगा. क्या अधिकार है उसको सड़क रोकने का? आवागमन बाधित करने का कौन सा अधिकार है? जहां उसका स्थल होगा वहां जाकर करें.”

सीएम योगी ने आगे कहा, “उन लोगों ने मुझसे कहा साहब कैसे होगा? हमारी संख्या ज्यादा है. हमने कहा शिफ्ट में कर लो. तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं है तो भाई संख्या नियंत्रित कर लो. और नहीं है सामर्थ्य क्यों बेकार आगे संख्या बढ़ाई जा रही है और यह चाहिए आपको कि अगर आपको सिस्टम के साथ रहना है तो याद करना हम उन नियम और कानून को मानना शुरू करें.”

उन्होंने कहा, “हमने कहा भाई नहीं चलने देंगे. अराजक/ता नहीं सड़कों पर फैलने देंगे. प्यार से मानेंगे ठीक बात है. नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे ।मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें पब्लिक के आने-जाने के लिए होती हैं और धार्मिक सभाओं के लिए उन्हें ब्लॉक नहीं किया जाना चाहिए।

Related Posts