सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को आज बड़ी सौगात दी है । CM ने आज शालीमार बाग विधानसभा में नए वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया और उन्हें जनता की सेवा में समर्पित किया।सरकार की इस पहल का उद्देश्य राजधानी के हर नागरिक को सुलभ, स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।
इसके साथ ही नागरिकों को वॉटर एटीएम कार्ड भी बांटे। मुख्यमंत्री ने इस सुविधा का शुभारंभ करते हुए जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
उन्होंने कहा, ‘एक साल में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से रोजाना दिल्ली की जनता को किसी न किसी रूप में नया उपहार रोजाना मिल रहा है। कभी नीति , कभी काम, कभी निर्माण और कभी प्रशासनिक सुधार के रूप में और आज एक नए ओर की कदम बढ़ाते हुए जहां पूरा देश इस समय भीषण गर्मी के दौर से गुजर रहा है और पानी की कमी के कारण लोग परेशान थे, हमने दिल्ली में ये नया वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया है। जो एक बड़ा आरओ प्लांट है, जिसकी क्षमता हर घंटे में 2000 लीटर पानी देने की क्षमता रखती है।
‘इस तरह का वॉटर एटीएम कार्ड हम हर झुग्गी परिवार को दे रहे हैं। इससे वो 20 लीटर पानी रोजाना अपने घर लेकर जा सकते हैं जो कि शुद्ध पानी है। ये आरओ प्लांट लोगों के जीवन की दशा और दिशा बदलने वाला है, बिना किसी पैसे के ये पानी लोगों को मिलने वाला है इस काम को हम और आगे बढ़ाते हुए हर एक ऐसा क्षेत्र जहां पानी की दिक्कत है उन सब तक पानी मिले इसके लिए हमारी सरकार काम करेगी।’


