दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने  दिल्लीवासियों को 200 नई इलेक्ट्रिक बसों का बड़ा तोहफा दिया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन 200 नई इलेक्ट्रिक बसों और दिल्ली-रोहतक अंतरराज्यीय बस सेवा को पूर्वी विनोद नगर डिपो में आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाई।

इसी के साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने  मदनपुर खादर में नए बस टर्मिनल का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने डीटीसी ईस्ट विनोद नगर डिपो में नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन भी किया।

इस मौके दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह मौजूद रहे।CM रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) हर महीने नयी बसें चला रहा है या नए कार्यालयों के उद्घाटन कर रहा है।

उन्होंने कहा, ”हमारी पूरी सरकार दिल्ली में बेहतर सरकारी कार्यालयों के लिए काम कर रही है, जिससे अंततः एक बेहतर शहर के निर्माण में मदद मि

दिल्ली सरकार कर रही लगातार काम 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी को हरित, स्मार्ट और स्वच्छ बनाने की दिशा में सरकार लगातार कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में आज 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की बढ़ोतरी के साथ डीटीसी प्लीट की संख्या बढ़कर लगभग 6300 बसों तक पहुंच गई है। दिल्ली में  200 नई ईवी बसों को दिल्ली की सेवा में समर्पित किया।  अब दिल्ली में ईवी बसों की संख्या 4500 से अधिक हो चुकी है और 2026 के अंत तक इसे 7000 तक पहुंचाने का लक्ष्य है। दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है।

 

Related Posts