मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज ‘शुकराना यात्रा’ की शुरुआत करेंगे. यह यात्रा 9  मई को सम्पन्न होगी. मुख्यमंत्री मान जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट अमेंडमेंट 2026 के लागू होने के बाद सीएम मान ‘शुकराना यात्रा’ की शुरुआत कर रहे हैं.

4 दिन के दौरे के दौरान वो राज्य भर की संगत से मिलेंगे. CM के शाम 4 बजें पहुचनें की जानकारी दी गई  है। वही सीएम मान के यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस को भी निर्देश जारी कर दिये गए है कि यात्रा के दौरान काफिले को लेकर किसी आम जन को आने जाने में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े ।

सीएम मान श्री आनंदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब पर नतमस्तक करेंगे. पहले दिन की यात्रा श्री आनंदपुर साहिब से शुरुआत कर, रोपड़, बलाचौर, बंगा, फगवाड़ा से गुजरेगी.

दूसरे दिन जालंधर से होते हुए बाबा बकाला, अमृतसर, तरनतारन, जीरा, फरीदकोट, कोटकपूरा में यात्रा होगी. तीसरे दिन बठिंडा, तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो, सरदूलगढ़,  मानसा, बरनाला, सुनाम से गुजरेगी.

समापन के दिन  9 मई को संगरूर, समाना, पटियाला से होते हुए श्री फतेहगढ़ साहिब में यात्रा संपन्न होगी.

Related Posts