साउथ कोरिया में CM मान का रोड शो..कोरिया में चमका पंजाब!

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान रविवार से दक्षिण कोरिया की यात्रा पर हैं। उन्होंने सियोल में रह रहे प्रवासी पंजाबियों को देश के ब्रांड एंबेसडर बनकर काम करने का आह्वान किया है। बतादें पंजाब मुख्यमंत्री के दौरे के तीसरे दिन साउथ कोरिया के सिओल में हाई-इंपैक्ट इन्वेस्टमेंट रोड शो आयोजन किया गया।

रोड शो के दौरान पंजाब को एक स्थिर, पारदर्शी और भविष्य में निवेश के लिए तैयार मंजिल के रूप में प्रस्तुत किया गया। सभी को फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल, राइट टू बिज़नेस एक्ट और उद्योग-हितैषी नीतियों के बारे में जानकारी दी। सभी ने पंजाब सरकार की नीतियों की सराहना की और निवेश करने के लिए बड़ा उत्साह दिखाया।  इसके साथ ही CM ने सभी को प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

इस रोड़ शो में कोरिया की नामी कंपनियों के अलावा वित्तीय सलाहकारों, अनुसंधान एवं विकास संगठनों, व्यापारिक संगठनों, और कोरिया में रहने वाले भारतीय एवं पंजाबी प्रवासियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

बतादें मुख्यमंत्री भगवंत मान जापान की राजधानी टोक्यो और ओसाका शहर के बाद अब दक्षिण कोरिया पहुंचे है। उन्होंने पंजाब को दुनिया के सबसे पसंदीदा स्थान के रुप में प्रस्तुत किया वही साउथ कोरिया में पंजाबियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी  से स्वागत किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब आज उद्योगों के लिए सबसे तेजी से उभरते वैश्विक गंतव्यों में शामिल है और इस विकास यात्रा में प्रवासी समुदाय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.