मुख्यमंत्री भगवंत सिंह आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ एयरपोर्ट टर्मिनल का दौरा किया इस दौरान CM मान ने लोगों से बातचीत भी की। CM मान ने कहा हलवारा एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत पंजाब के लिए आर्थिक विकास, कनेक्टिविटी और तरक्की के नए युग की शुरुआत है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब सरकार के दृढ़ प्रयासों और वित्तीय प्रतिबद्धता के कारण यह प्रोजेक्ट पूरा हुआ । इस दौरान उन्होने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोरा को याद करते हुए कहा हलवारा एयरपोर्ट के निर्माण और विमानों के उड़ान के शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उनको झूठे आरोपों में फंसा कर जेल भेज दिया गया ।
इसके साथ ही अब पूरे क्षेत्र में व्यापार, उद्योग, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देगा। उड़ानें शुरू होने के बाद पहली बार आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ एयरपोर्ट टर्मिनल का दौरा करते हुए CM मान कहा कि इस हवाई अड्डे की शुरुआत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और प्रांत में विश्व स्तरीय सुविधाएं लाने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा, यह हवाई अड्डा इस क्षेत्र के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों के उद्यमियों, व्यापारियों और उद्योगपतियों को पंजाब आने-जाने में मदद करेगा, जिससे व्यापार, कारोबार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में सत्ता-विरोधी लहर नहीं, बल्कि सत्ता-समर्थक लहर चल रही है. पंजाब की जनता CM मान की योजनाओं से बेहद खुश है इसके साथ उन्होंने कहा कि विपक्षी दल दिन-रात मुख्यमंत्री को गालियां देते रहते हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई बैठकें होंगी और आगामी विधानसभा चुनावों की समीक्षा की जाएगी.


