पंजाब सरकार ने पंजाब वासियों के लिए बड़ी राहत दी है । मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमीं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज लुधियाना में फेसलेस आरटीओ सेवाएं लॉन्च की। बतादें लुधियाना में आरटीओ की 100% फेसलेस सेवाओँ का उद्धाटन करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। आज का दिन डिजिटल डे है।
सबसे ज्यादा परेशानी आरटीओ दफ्तर में होती थी । इसी दफ्तर में सबसे ज्यादा भ/ष्ट्रा/चार होता था। अब पंजाब के लोगों को घर बैठे डीएल और आरसी से जुड़ी 56 सेवाएं मिलेंगी। पंजाब सरकार के इस कदम से आरटीओ ऑफिस जाने की जरूरत खत्म होगी। लोग इन सेवाएं का फायदा सेवा केंद्रों और 1076 हेल्पलाइन के जरिए उठा सकेंगे। लर्नर लाइसेंस अब आधार ईकेवाईसी से तुरंत जारी होगा। फैंसी नंबरों के ऑक्शन भी होंगे।
जानकारी के मुताबिक सरकार का उद्देश्य परिवहन विभाग से जुड़ी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी प्रणाली के तहत जनता के करीब लाना है।


